केजीएमयू के डॉक्टर से मारपीट में कार्रवाई की मांग
लखनऊ, जून 3 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू यूरोलॉजी विभाग के डॉ. विवेक कुमार सिंह के साथ कथित मारपीट और चेन लूट की घटना को लेकर केजीएमयू शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। शिक्षक संघ ने अपर मुख्य सचिव (गृह) को पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. केके सिंह ने बताया कि डॉ. विवेक कुमार सिंह 31 मई की शाम अपनी कार से बीबीएयू की ओर जा रहे थे। रास्ते में कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। कार सवार महिला और पुरुष ने उनके साथ मारपीट और अभद्रता की। महिला ने डॉ. विवेक के गले से लगभग 20 ग्राम वजन की सोने की चेन छीन ली। घायल होने के कारण उन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती होना पड़ा। महासचिव डॉ. संतोष कुमार ने घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि इससे विश्वविद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.