लखनऊ, अप्रैल 12 -- केजीएमयू के न्यूरोसर्जरी विभाग ने मानवता की मिसाल पेश की है। ट्रामा सेंटर में भर्ती दो लावारिस घायलों का इलाज डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी कर रहे हैं। दोनों की हालत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने इनके परिजनों की तलाश शुरू कर दी। कर्मचारी सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। मौजूदा समय में दोनों मरीज शताब्दी फेस टू के पंचम तल पर न्यूरो सर्जरी वार्ड में भर्ती हैं। केजीएमयू के सीएमएस एवं न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. बीके ओझा ने बताया कि पांच अप्रैल को मानकनगर इलाके में मिले 27 वर्षीय युवक को सिपाही धर्मवीर ने केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। रोगी बेहोशी की हालत में है। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान विशाल वर्मा के रूप में हुई है। आधार कार्ड पर दर्ज कनौसी मानक नगर के पते पर परिवारीजनों का पता नहीं चला है।वहीं सात अ...