लखनऊ, दिसम्बर 24 -- केजीएमयू के डॉक्टर की कारस्तानियां धीर-धीरे सामने आ रही हैं। डॉक्टर ने धर्मांतरण की कोशिश से पहले महिला रेजिडेंट से रेप किया। गर्भवती होने पर दवा देकर उसका गर्भपात भी करा दिया। इसके बाद धर्म बदलने का दबाव बनाया। धर्म नहीं बदलने पर नाता तोड़ लिया। आरोपी की करतूत सामने आने पर महिला रेजिडेंट ने खुदकुशी का प्रयास किया।इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता की तहरीर पर चौक कोतवाली में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, केजीएमयू प्रशासन ने आरोपी को निलंबित कर शहर छोड़ने पर रोक लगा दी है। हावड़ा निवासी महिला रेजिडेंट ने इसी वर्ष दाखिला लिया था। उसकी दोस्ती पैथोलॉजी विभाग में तैनात रेजिडेंट रमीज मलिक से हुई। रमीज उत्तराखंड के खटीमा का है। उसका जन्म सहारनपुर में हुआ है। दोनों की दोस्ती बढ़ती गई। पुलिस को दी तहरीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.