केजीएमयू कुलपति चयन को तीन नाम राजभवन पहुंचे
लखनऊ, जुलाई 4 -- केजीएमयू में नए कुलपति के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। शनिवार को कुलपति चयन के पहले चरण के साक्षात्कार पूरे हो गए हैं। इस चरण में 10 वरिष्ठ प्रोफेसरों और चिकित्सा प्रशासकों ने साक्षात्कार दिया। चयन समिति ने तीन नामों का पैनल तैयार कर बंद लिफाफे में कुलाधिपति के पास भेज दिया है। अब दूसरे और अंतिम चरण के साक्षात्कार के बाद नए कुलपति के नाम पर अंतिम फैसला होगा। साक्षात्कार में केजीएमयू के पांच वरिष्ठ प्रोफेसर, पीजीआई के दो प्रोफेसर, एक विश्वविद्यालय के कुलपति, एक संस्थान के निदेशक और दिल्ली से सेना में वरिष्ठ पद पर कार्य कर चुके एक प्रोफेसर शामिल हुए। यह भी पढ़ें- अपनी पसंद के कुलपति के लिए सांसद व पूर्व मंत्रियों की पेशबंदी चयन समिति में पीजीआई के निदेशक डॉ. आरके धीमान, केजीएमयू के हड्डी रोग विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं एम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.