लखनऊ, सितम्बर 9 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग की टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। विभाग के सीनियर रेजिडेंट डॉ. पीयूष सिंह को दक्षिण कोरिया के सियोल में आयोजित इंटरनेशनल कोलोरेक्टल रिसर्च समिट में एक्सीलेंट पोस्टर प्रेजेंटेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. पीयूष सिंह ने विभागाध्यक्ष डॉ. अभिजीत चंद्रा के मार्गदर्शन में शोध प्रस्तुत किया। उनकी टीम में डॉ. जूली शाह, डॉ. महेश राजशेखरा, डॉ. आकाश अग्रवाल और डॉ. अदिवीत देब शामिल रहे। केजीएमयू की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने गैस्ट्रो सर्जरी विभाग की टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...