लखनऊ, फरवरी 16 -- केजीएमयू में मजार को लेकर नया बंवडर खड़ा हो गया है। ऑल इंडिया मोहम्मदी मिशन के महासचिव सैयद बाबर अशरफ के पत्र व आरोपों का केजीएमयू प्रशासन ने जवाब दिया। सैयद बाबर को लीगल नोटिस भेज दी गई है। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह का कहना है कि बाबर साजिश के तहत पत्र लिख रहे हैं। वह समाज में भ्रम फैला रहे हैं। जिससे मुझे खतरा है। वहीं, ऑल इंडिया मोहम्मदी मिशन की तरफ केजीएमयू के अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए चौक कोतवाली में तहरीर दी गई है। केजीएमयू में छह मजारे हैं। इन मजारों को हटाने की कवायद करीब दो साल से चल रही है। नेत्र रोग विभाग के पीछे मजार व अवैध अतिक्रमण था। केजीएमयू प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया। मामला कोर्ट में पहुंच गया। कोर्ट के आदेश के बाद केजीएमयू प्रशासन ने कमेटी बनाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.