लखनऊ, जनवरी 11 -- लखनऊ, संवाददाता। केजीएमयू की न्यू ओपीडी में जल्द ही हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (एचआरएफ) काउंटर शुरू कर दिया जाएगा। इस काउंटर के लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है। उम्मीद है कि अगले माह संचालन शुरू हो जाएगा। एचआरएफ के अध्यक्ष डॉ. कुमार शांतनु ने बताया कि मरीजों की परेशानी को देखते हुए न्यू ओपीडी में ही एचआरएफ का काउंटर खोलने की योजना बनाई गई है। इसके लिए करीब 400 वर्ग फुट क्षेत्र चिन्हित किया गया है। डॉ. शांतनु के मुताबिक एक से डेढ़ माह में एचआरएफ काउंटर पूरी तरह से शुरू कर दिया जाएगा, जिससे न्यू ओपीडी में आने वाले मरीजों को सीधे वहीं से दवाएं मिल सकेंगी। साथ ही लारी कार्डियोलॉजी स्थित एचआरएफ काउंटर का भी विस्तार किया जा रहा है। यहां पर मरीजों की संख्या अधिक होने की वजह से वर्तमान में संचालित दो काउंटरों पर मरीजों, तीमारदारों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.