लखनऊ, अप्रैल 22 -- केजीएमयू के त्वचा रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. स्वास्तिका सुविर्या को 'एसोसिएशन ऑफ क्लिनिकल डर्मेटोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया' की प्रतिष्ठित फेलोशिप से नवाजा गया है। ऊटी में आयोजित 10वें 'क्लीनीकॉन' में डॉ. स्वास्तिका को सम्मानित किया गया। वह एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं चिकित्सक हैं। वह त्वचा रोग विज्ञान के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही हैं और उन्होंने शोध, प्रकाशनों व उपचार के माध्यम से उल्लेखनीय योगदान दिया है। यह फेलोशिप उनके निरंतर शोध, नवाचार एवं नैदानिक उत्कृष्टता के प्रति उनके समर्पण का सम्मान है। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग के शोध पत्र को श्रेष्ठ प्रस्तुति पुरस्कार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.