केजीएमयू की एक और लिफ्ट अटकी, तीमारदार फंसे
लखनऊ, मई 11 -- केजीएमयू में लिफ्ट की व्यवस्था चरमरा गई है। रविवार रात शताब्दी फेज-2 में फिर से एक लिफ्ट खराब हो गई। इसमें तीमारदार फंसे रहे। मशक्कत के बाद उनको बाहर निकाला जा सका। वहीं, ओपीडी ब्लॉक की एक लिफ्ट ने धोखा दे दिया है, जिससे मरीजों, डॉक्टरों और कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शताब्दी फेज-2 में आठ लिफ्ट हैं। इनमें छह लिफ्ट मरीज व उनके तीमारदारों के लिए लगी हैं। दो लिफ्ट का प्रयोग डॉक्टर व कर्मचारी के लिए है। रात करीब 10:30 बजे तीमारदार लिफ्ट नंबर चार से ऊपर की तरफ जा रहे थे। कुछ देर चलने के बाद लिफ्ट बीच में अटक गई। इससे अंदर मौजूद लोग घबरा गए। लोगों ने अलार्म बटन दबाया पर वह नहीं बजा। करीब 15 मिनट सभी अंदर फंसे रहे। तीमारदारों ने शोर मचाया। लिफ्ट को थपथपाने लगे। शोर सुनकर लोगों ने इसकी सूचना ऑपरेटर को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.