लखनऊ, मार्च 14 -- गैस संकट के चलते केजीएमयू परिसर में लगातार तीसरे दिन स्वयं सेवी संस्थाओं ने तीमारदारों को खाना नहीं वितरित किया। अन्नपूर्णा भोजनालय के काउंटर के सामने रोज की तरह भारी संख्या में तीमारदार खाने के लिये पहुंचे। लोगों को उम्मीद थी शायद खाना मिल जाए। काफी देर इंतजार के बाद शनिवार को तीमारदार भूखे लौटे गए। कई स्वयं सेवी संस्थाएं लम्बे समय से केजीएमयू में आने वाले रोगियों के तीमारदारों को भोजन परोस रही थी। यहां भोजन के लिये रोजाना दोपहर में भारी संख्या में तीमारदारों की कतारें लगती हैं। शनिवार को अस्पताल में भर्ती रोगियों के कई तीमारदार खाना लेने के लिये कांउटर के बाहर पहुंचे। कुछ लोग कतार में पहले से लगे थे। काफी देर इंतजार करने के बाद पता चला कि आज भी खाना नहीं मिलेगा। गैस सिलेण्डर न होने की वजह से संस्था खाना नहीं बनवा पा रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.