लखनऊ, अगस्त 4 -- केजीएमयू में बुधवार को कार्यपरिषद की बैठक में कर्मचारियों के मानकीकरण का मसला छाया है। कार्यपरिषद के सदस्यों ने मानकीकरण में देरी पर नाराजगी जाहिर की। जल्द से जल्द समस्या के समाधान की बात कही। इस संबंध में अफसरों का कहना है कि मामला शासन में विचाराधीन है। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद की अध्यक्षता में कार्यपरिषद की बैठक हुई। बैठक में वरिष्ठ सदस्य डॉ. ओपी सिंह ने कर्मचारियों के मानकीकरण (रेगुलराइजेशन) के मामले को उठाया। परिषद के अनुसार मई में इस संबंध में आदेश जारी हो जाना चाहिए था। लेकिन अभी भी मामला लटका है। देरी से कर्मचारियों का अहित हो रहा है। उन्हें मानकीकरण का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

मानकीकरण पर चर्चा परिषद के सभी सदस्यों ने डॉ. ओपी की आपत्तियों का समर्थन किया। परिषद ने सर्वसम्मति से लंबित सभी निर्णयों का तत्काल अनुप...