लखनऊ, मई 11 -- केजीएमयू में लिफ्ट की व्यवस्था एकदम चरमरा गई है। अब ओपीडी ब्लॉक की एक और लिफ्ट खराब हो गई है। जिससे मरीजों, डॉक्टरों और कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बहुमंजिला ओपीडी भवन में लिफ्ट खराब होने से बुजुर्ग, गंभीर मरीजों और दिव्यांगों की मुश्किलें सबसे ज्यादा बढ़ गई हैं। ओपीडी ब्लॉक में कुल छह लिफ्ट हैं, जिनके सहारे प्रतिदिन आने वाले सात से आठ हजार मरीजों की आवाजाही होती है। लगातार बढ़ते दबाव के बावजूद लिफ्टों की नियमित मरम्मत और रखरखाव को लेकर जिम्मेदार विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा। आए दिन किसी न किसी लिफ्ट में खराबी बनी रहती है。

गंभीर मरीज झेल रहे परेशानी मरीजों का कहना है कि कई बार लंबा इंतजार करने के बाद भी लिफ्ट नहीं मिलती। मजबूरी में मरीजों और तीमारदारों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ता है। सबसे ज्य...