लखनऊ, अप्रैल 13 -- लखनऊ,संवाददाता। वजीरगंज पुलिस ने सोमवार को अस्पताल के बाहर दवा के लिए कमीशनखोरी के नाम पर तीमारदार से लड़ रहे दो दलालों को गिरफ्तार कर लिया। दरोगा राहुल करन सिंह ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे दरोगा राहुल करन सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। वह डालीगंज स्थित केजीएमयू के लिंब सेंटर के पास पहुंचे थे। तभी उन्हें अस्पताल के पास दो लोग एक युवक से झगड़ा करते दिखे। दरोगा ने जब पूछताछ की तो युवक ने बताया कि वह तीमारदार है। हसनगंज के रूपपुर खदरा निवासी मो. शरीफ और सआदतगंज के बीबीगंज का रहने वाला कुलदीप सिंह उनसे दवा के बदले तीमारदार से कमीशन मांग रहे थे। यह भी पढ़ें- कानपुर किडनी कांड में बड़ा ऐक्शन; गैंग का सरगना डॉ. रोहित गिरफ्तार, 25 हजार का इनामी ...