केजीएमयू, पीजीआई और लोहिया के डॉक्टर कल से गर्मी की छुट्टी पर
लखनऊ, मई 14 -- केजीएमयू, लोहिया संस्थान, पीजीआई और कैंसर संस्थान में गर्मी की छुट्टी शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। इसके तहत 50 प्रतिशत डॉक्टर एक माह की छुट्टी पर रहेंगे। उनके लौटने के बाद बाकी 50 प्रतिशत डॉक्टर छुट्टी पर जाएंगे। इस दौरान ऑपरेशन से लेकर ओपीडी तक में इलाज के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, मरीजों को दुश्वारियों से बचाने के लिए संस्थान प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि गर्मी को लेकर जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.