मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। निगम बोर्ड की बैठक के दौरान अपने इस्तीफे से पहले पार्षद संजय केजरीवाल ने निगम की कार्यशैली को कठघरे में खड़े किया। बोले- 'मैं इस बोर्ड का नाकाम पार्षद हूं। यह कहलाना मुझे मंजूर नहीं हैं।' करीब 14 मिनट तक अपनी बात रखी, जिसमें इस्तीफे के पीछे वार्ड पार्षदों की उपेक्षा समत सात बड़े कारण गिनाए। निगम परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई गलती होने के लिए क्षमा मांगी, फिर आसन पर बैठी मेयर निर्मला देवी को त्याग पत्र सौंप दिया। एक साथ कई पार्षदों ने जनादेश आदि का हवाला देते हुए इस्तीफा वापस लेने का अनुरोध किया पर वे नहीं माने। अपने कागजात-सामान समेट कर नगर भवन से निकल गए। इसके बाद पार्षद राजीव पंकू व अन्य ने इस्तीफे को दुखद बताते हुए बदले हुए माहौल में बैठक को स्थगित करने का अनुरोध किया। इसपर मेयर ने ...