नई दिल्ली, मार्च 16 -- क्या केजरीवाल शराब घोटाले में राहत को अपनी जीत बता रहे हैं? इस सवाल के जवाब में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने पहले तो कहा कि ये मामला कानूनी है और अभी कोर्ट में है। इसलिए मेरे लिए खास कार्रवाई पर कमेंट करना ठीक नहीं होगा। लेकिन, फिर बातचीत के दौरान उन्होंने सवाल करते हुए कहा- AAP नेताओं ने सैकड़ों फोन समेत सबूत नष्ट कर दिए और जांच एजेंसियों के समन का जवाब नहीं दिया। वे क्या छिपाने की कोशिश कर रहे थे?केजरीवाल को अभी HC-SC का सामना करना सीएम रेखा गुप्ता की ये बातचीत यूएनआई से हुई है। केजरीवाल द्वारा शराब स्कैम में मिली राहत को जीत की तरह दिखाए जाने के सवाल पर आगे कहा- हमारा संवैधानिक सिस्टम इस सिद्धांत पर काम करता है कि कोर्ट कानूनी सवालों का फैसला खुद से करते हैं। केजरीवाल को अभी भी हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का सामन...