गोरखपुर, फरवरी 27 -- गोरखपुर। आम आदमी पार्टी (आप) के लिए शुक्रवार को राहत भरी खबर कोर्ट से मिली। अदालत ने शुक्रवार को शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया सहित 23 लोगों को बरी कर दिया। इस फैसले के बाद कार्यकर्ताओं ने महानगर के शास्त्री चौक पर जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कोर्ट ने निर्देशित किया कि सीबीआई के जिन अधिकारियों ने इस मामले की जांच की और बिना सबूत के आरोप लगाकर संवैधानिक पद पर बैठे हुए मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करके जेल भेजा, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई हो। कोर्ट ने आज के फैसले ने यह साबित कर दिया कि अन्ततः सत्य की ही जीत होती है। कार्यक्रम में अमिताभ जायसवाल, विनीत मिश्रा, अशोक विश्वकर्मा, धनंजय श्री...