नई दिल्ली, मई 13 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के ताजा ट्वीट से नया राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। केजरीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर व्हाट्सऐप मेसेज का एक स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा- "कट्टर पढ़े-लिखे हिंदू का मेसेज।" दिल्ली भाजपा ने इस पर पलटवार करते हुए केजरीवाल पर निशाना साधते हुए लिखा- "फर्जीवाड़ा करने में केजरीवाल जैसा कोई नहीं। चोर चोरी से जाए हेराफेरी से न जाए।" जानें आखिर उस मेसेज में क्या है, जिसके बाद से बयानबाजी तेज हो गई है।चोर चोरी से जाए हेराफेरी से न जाए केजरीवाल द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में नीट-जेईई पेपर ठीक से न कराने और अलख पांडे का इंटरव्यू देखने जैसी बातों का जिक्र किया गया है। केजरीवाल ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- "सोसाइटी व्हाट्सऐप ग्रुप में एक कट्टर पढ़े-लिखे हिंदू का मेसेज।" केजर...