नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी से छोड़कर भाजपा जॉइन करने वाले 7 राज्यसभा सांसदों ने पंजाब चुनाव से पहले बड़ा झटका दिया है। ये सभी सांसद पंजाब के हैं और अब सूबे से सिर्फ बलबीर सिंह सीचेवाल ही ऐसे राज्यसभा हैं, जो आम आदमी पार्टी में बचे हैं। इस बीच तमाम दावे किए जा रहे हैं, लेकिन AAP छोड़ने वाले सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल की उनसे मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा कि खुद अरविंद केजरीवाल ने ही मुझे 22 अप्रैल को मिलने के लिए बुलाया था। इस मीटिंग में उन्होंने पूछा था कि क्या मुझ पर कोई दबाव है या अन्य कोई परेशानी है। इस पर मैंने कहा कि ऐसा कोई दबाव नहीं है। विक्रमजीत सिंह साहनी ने कहा कि इसके बाद केजरीवाल ने मुझसे कहा कि आपको राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा देने पर विचार करना चाहिए। इस पर मैंन...