केजरीवाल ने दिल्ली में 8 लाख फर्जी वोटरों का सबूत EC को दिया था; भाजपा नेता ने शेयर किया वो वीडियो
नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- दिल्ली में जारी मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया और इसके बाद मसौदा मतदाता सूची से 47.56 लाख लोगों के नाम हटाए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी समेत तमाम विपक्षी दल भड़के हुए हैं। इस दौरान AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तो इस मुद्दे को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा भी खोल रखा है और वे लगातार उनसे इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच गुरुवार को वायरल हुए केजरीवाल के एक पुराने वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। दरअसल इस वीडियो में दिल्ली के पूर्व सीएम शहर की मतदाता सूची में लाखों फर्जी वोटर्स होने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग के निष्पक्ष चुनाव के दावों पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक व बिहार में पार्टी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.