नई दिल्ली, जुलाई 14 -- इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के अफसर अंकित शर्मा को दिल्ली दंगों के दौरान बेरहमी से मार डालने के दोषी ताहिर हुसैन के लिए आम आदमी पार्टी (आप) में सहानुभूति के स्वर मुखर हो रहे हैं। 'आप' का पार्षद रहते हुए जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले ताहिर हुसैन से भले ही पार्टी प्रमुख ने यह कहकर पल्ला झाड़ा कि 'बहुत पहले ही निकाला जा चुका है', लेकिन उनके कुछ नेता ताहिर के लिए खुलकर हमदर्दी जाहिर कर रहे हैं। अंकित शर्मा की हत्या के साथ ही दंगा भड़काने के दोषी नेता के लिए अमानतुल्लाह खान के बाद हाजी यूनुस ने भी अपनी 'तड़प' दिखाई है। मुस्तफाबाद के पूर्व विधायक हाजी यूनुस 'आप' के दिल्ली अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख भी रह चुके हैं। यूनुस केजरीवाल की ओर से पल्ला झाड़े जाने के कुछ घंटे बाद ही ताहिर के परिवार के दुआ मांगते नजर आए। उन्होंने पू...