नई दिल्ली, मार्च 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल व आबकारी नीति मामले में अन्य आरोपियों ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा है। पत्र भेजकर इस मामले को न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा की अदालत से स्थानांतरित करने का आग्रह किया गया है। पार्टी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि केजरीवाल व मनीष सिसोदिया समेत आप के कई नेताओं ने मामले को उच्च न्यायालय की दूसरी पीठ के समक्ष स्थानांतरित करने की मांग की है। केजरीवाल व अन्य आरोपियों ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार उपाध्याय को दिए एक आग्रहपत्र में न्यायमूर्ति शर्मा पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल व 22 अन्य आरोपियों को हाल ही में सीबीआई अदालत ने आबकारी नीति मामले में आरोपमुक्त क...