नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर प्रक्रिया को रद्द करने और तीन साल पुरानी मतदाता सूची बहाल करने की मांग की। उन्होंने हाल के वर्षों में दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनावों को रद्द कर दोबारा कराने की मांग भी रखी। नई दिल्ली में प्रेस वार्ता के दौरान केजरीवाल ने द इंडियन एक्सप्रेस की एक जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनाव जीतने के लिए वोटों की चोरी कर रहे हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इ...