नई दिल्ली, जनवरी 13 -- दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट में 8 मई को सुनवाई होगी। केजरीवाल को निचली अदालत से मिली जमानत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उच्च न्यायालय में याचिका लगाई है। जिस पर सुनवाई के लिए हाई कोर्ट ने लगभग चार महीने बाद की तारीख दी है। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने निर्देश दिया कि इस बीच मामले से संबंधित अधीनस्थ अदालत के रिकॉर्ड को मंगवाया जाए। दरअसल अदालत में जिस समय यह मामला सुनवाई के लिए आया तो केजरीवाल के वकील ने जज को बताया कि इस वक्त वरिष्ठ वकील उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे में उनकी अनुपस्थिति को ध्यान में रखते हुए वकील ने अदालत से कुछ समय बाद सुनवाई करने का अनुरोध किया गया। जिसे देखते हुए अदालत ने कहा, 'तो फिर हम इस पर...