केजरीवाल को देना होगा जवाब, जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के 'अपमान' पर ऐक्शन में हाई कोर्ट
नई दिल्ली, मई 19 -- Justice Swarna kanta sharma Contempt: दिल्ली हाई कोर्ट ने आज आम आदमी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज समेत 6 आप नेताओं के खिलाफ अदालत की आपराधिक अवमानना मामले में सुनवाई की। अदालत ने केजरीवाल समेत सभी आप नेताओं को नोटिस जारी करते हुए चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। पीठ ने कहा कि मामले में अदालत की सहायता के लिए एक एमिकस क्यूरी (न्याय मित्र) भी नियुक्त किया जाएगा। मामले की अगली सुनवाई अब 4 अगस्त को होगी। इन नेताओं पर जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ कथित तौर पर "मानहानिकारक और अपमानजनक" टिप्पणियां करने का आरोप है। सुनवाई जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस रविंदर डुडेजा की बेंच के पास है।सोशल मीडिया के सभी रिकॉर्ड पेश किए जाएं सुनवाई के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.