अयोध्या, जून 26 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीरामलला मंदिर के अलावा शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों के दर्शन किए और फिर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाया और कहा कि जिन लोगों ने भी श्रीराम मंदिर से चढ़ावा चोरी का महापाप किया है, वे उन्हें कठोर से कठोर दंड दें। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने इस मामले में दर्ज हुई FIR को फर्जी बताया और कहा कि 'पहले फर्जी SIT बनाई गई, फिर उस फर्जी SIT ने फर्जी FIR दर्ज की, जिसमें 8 छोटे-छोटे प्यादों को आरोपी साबित किया गया है, और कोई बड़ा नाम नहीं है। तो एक तरफ तो प्रभु श्री राम के मंदिर में इतनी बड़ी महाडकैती हुई, और दूसरी तरफ इस मामले में शामिल ...