नई दिल्ली, फरवरी 18 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दो अन्य के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। सार्वजनिक संपत्ति को कथित रूप से नुकसान पहुंचाने के मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से दाखिल की गई अनट्रेस रिपोर्ट के खिलाफ यह याचिका दायर की गई थी। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल की अदालत ने कहा कि यह न्यायालय पुलिस द्वारा की गई जांच से संतुष्ट है। इसलिए शिकायतकर्ता द्वारा दायर वर्तमान याचिका खारिज की जाती है। बता दें कि, पुलिस ने चार दिसंबर 2025 को इस मामले में अनट्रेस रिपोर्ट दाखिल की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.