नई दिल्ली, अगस्त 9 -- दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा कराए गए चांदनी चौक पुनर्विकास परियोजना की जांच करवा सकती है। आंतरिक जांच में इस परियोजना में वित्तीय अनियमितताओं और लागत में वृद्धि की ओर इशारा किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि चांदनी चौक के पुनर्विकसित 1.3 किलोमीटर लंबे इस हिस्से का उद्घाटन 2021 में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया था। इसकी परियोजना लागत शुरू में 65.6 करोड़ रुपए थी जो बढ़कर 145 करोड़ रुपए हो गई। अधिकारियों द्वारा समीक्षा किए गए दस्तावेजों के अनुसार, सिविल और इलेक्ट्रिक कार्यों की प्रारंभिक लागत 27.79 करोड़ रुपए अनुमानित थी, जो लगभग चार गुना बढ़कर 105.93 करोड़ रुपए हो गई। अधिकारियों ने कहा कि मानदंडों के अनुसार जब परियोजना की लागत स्वीकृत सीमा से अधिक हो जाती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.