लखीमपुरखीरी, मार्च 1 -- आम आदमी पार्टी के अयोध्या प्रान्त उपाध्यक्ष अजय सिंह और छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष अरुण वर्मा, प्रांत उपाध्यक्ष अजय सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के आरोपमुक्त होने पर खुशी जताई। न्यायपालिका को भी धन्यवाद दिया। छात्र विंग प्रदेश अध्यक्ष अरुण वर्मा ने कहा कि एक बार फिर दिल्ली की जनता को उसका चहेता नेता अब दुगुने उत्साह के साथ उनकी सेवा के लिए उपस्थित है। अरुण वर्मा ने यह भी कहा आज भाजपा फिर से चुनाव करा ले जीत आम आदमी पार्टी की होगी। पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश वर्मा ने कहा कि तानाशाह चाहे जितना जोर लगा ले एक नेक व सच्चे सेवक को कोई डरा नहीं सकता। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव कुमार चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश वर्मा, संतोष शुक्ला, आलोक अवस्थी, नवीन और कई लोग शामिल हो।

हिं...