नई दिल्ली, मई 19 -- दिल्ली हाईकोर्ट आज सीबीआई की उस याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और 21 अन्य को शराब नीति मामले में आरोपमुक्त किए जाने के निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी गई है। इसके साथ-साथ उनके खिलाफ आपराधिक अवमानना ​​​​मामले में भी सुनवाई होगी। सीबीआई की याचिका जस्टिस मनोज जैन की बेंच के समक्ष सूचीबद्ध है, जबकि अवमानना ​​​​मामले की सुनवाई जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस रविंदर दुडेजा की बेंच द्वारा की जानी है। यह भी पढ़ें- जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के बाद अब किस जज के पास गया शराब घोटाले का केस जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने 14 मई को केजरीवाल, सिसोदिया और दुर्गेश पाठक, संजय सिंह एवं सौरभ भारद्वाज सहित आप के अन्य नेताओं के खिलाफ शराब नीति मामले...