नई दिल्ली, मई 4 -- आबकारी नीति से जुड़े मामले में CBI की उस याचिका पर आज सुनवाई नहीं हो सकी, जिसमें अरविंद केजरीवाल समेत अन्य आरोपियों को आरोपमुक्त किए जाने के फैसले को चुनौती दी गई है। इस मामले पर सोमवार दोपहर 2:30 बजे सुनवाई तय थी, लेकिन निर्धारित समय पर कार्यवाही शुरू नहीं हो पाई। दरअसल, इस मामले की सुनवाई कर रहीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा आज अदालत नहीं पहुंचीं। उनकी अनुपस्थिति के चलते सुनवाई टल गई। अब इस याचिका पर अगली तारीख का इंतजार किया जा रहा है, जिसमें अदालत आरोपमुक्ति के फैसले पर आगे की सुनवाई करेगी। यह भी पढ़ें- विजय फैक्टर से DMK-AIADMK की लड़ाई कैसे बदल रही? 5 प्वाइंट में पूरी कहानी जस्टिस शर्मा ने 20 अप्रैल को मामले से खुद को अलग करने संबंधी केजरीवाल और सिसोदिया की याचिकाओं को खारिज कर दिया था। इसके बाद दोनों नेताओं ने ज...