नई दिल्ली, जुलाई 21 -- अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस को एक लेटर लिखा है। इस लेटर में केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस से जंतर-मंतर पर हुए CJP के प्रदर्शन के बाद दर्ज एफआईआर के बारे में जानकारी मांगी है। साथ ही उन्होंने पुलिस से हिरासत में लिए गए लोगों की जानकारी मांगी है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन का दौरा भी किया। अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) सचिन शर्मा को पत्र लिखकर जंतर-मंतर पर हुए CJP के विरोध प्रदर्शन के बाद दर्ज की गई प्राथमिकियों के बारे में ब्यौरा मांगा है। साथ ही केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस से उन लोगों की जानकारी तुरंत जारी करने की मांग की जिनके खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं और जिनको हिरासत में लिया गया है। अरविंद केजरीवाल ने नई...