प्रयागराज, फरवरी 28 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवादाता। राउज ऐवेन्यू कोर्ट के आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित 23 लोगों को बरी करने के आदेश पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस में पार्टी कार्यालय पर जश्न मनाया। होली के ठीक पहले हुए इस जश्न में अबीर और गुलाल भी उड़े और इस निर्णय का स्वागत किया गया। आप जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जिस तेजी से आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता देशभर में बढ़ रही थी, उससे भयभीत होकर भाजपा ने दिल्ली शराब घोटाले के नाम पर एक सुनियोजित षड्यंत्र रचा। कहा कि यह साजिश अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह सहित पार्टी के अन्य नेताओं को बदनाम करने की थी। एक सिटिंग मुख्यमंत्री को 177 दिनों तक जेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.