लातेहार, मार्च 3 -- बेतला प्रतिनिधि । केचकी संगम के प्राकृतिक मनोहारी छटाओं के बीच पीटीआर नॉर्थ के वनकर्मियों ने सोमवार को काफी उत्साह और पारंपरिक तरीके से होली मिलन समारोह का उत्सव मनाया। इसमें डिप्टी डायरेक्टर पीके जेना,रेंजर उमेश कुमार दूबे,अजय कुमार टोप्पो समेत कई वनाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस दौरान वनकर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मौके पर डिप्टी डायरेक्टर ने कहा कि होली सिर्फ रंग लगाने का नहीं, बल्कि सभी तरह के मतभेदों को भुलाकर आपसी सौहार्द बढ़ाने का पर्व है।इससे सामाजिक एकता मजबूत होती है। बाद में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समां बांधने का काम किया।इस दौरान वनकर्मियों द्वारा गाए पारंपरिक फगुआ गीत ने समारोह को रंगीन बना दिया।मौके पर सभी ने वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ-साथ आपसी सौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.