केचकी पंचायत के सरईडीह में हुई ग्रामसभा
लातेहार, जून 10 -- बेतला, प्रतिनिधि। पीएम आवास प्लस के लाभुकों का चयन के लिए केचकी पंचायत के सरईडीह में बुधवार को ग्रामसभा हुई। अध्यक्षता ग्राम प्रधान रामनाथ साव ने की। संपन्न ग्रामसभा में सर्वसम्मति से प्राथमिकता के आधार पर लाभुक सूची तैयार करने का निर्णय लिया गया। मौके पर मुखिया बुद्धेश्वर सिंह ने कहा कि लाभुकों को घबराने की थोड़ी सी भी जरूरत नही है। प्राथमिकता के आधार पर लाभुक सूची तैयार कर सभी जरूरतमंदों को पीएम आवास प्लस का लाभ दिया जाएगा। ग्रामसभा में वार्ड सदस्य मनोज मांझी, तेजन बैठा,आफताब अंसारी समेत अधिक संख्या में ग्रामीण शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.