बस्ती, मार्च 3 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। गौर थानाक्षेत्र के महुआडाबर गांव में कथित रूप से 'राजा ब्रांड' का केक खाने के बाद एक युवक की मौत और एक मासूम की हालत बिगड़ने के मामले में प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। घटना के दूसरे दिन सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने बस्ती-गोंडा जनपद की सीमा पर स्थित बभनान बाजार में छापेमारी की। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवीपाटन मंडल गोंडा अजीत कुमार मिश्रा और सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा बस्ती मंडल चितरंजन सिंह के नेतृत्व में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश वर्मा, सुभेष कुमार और गोंडा जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकुर मिश्रा की टीम ने श्रीश्याम इंटरप्राइजेज नामक दुकान पर जांच की। छापेमारी के दौरान टीम ने 'राजा ब्रांड' केक...