केक खरीदने जा रहे युवक का दबंगों ने सिर फोड़ा
लखनऊ, जून 25 -- गोसाईंगंज में दबंगों ने युवक का सिर लकड़ी के पटरे से फोड़ दिया। युवक भतीजी के बर्थडे के लिए केक खरीदने जा रहा था। बस्तियां गांव निवासी रवि शंकर के मुताबिक, बुधवार को बेटी का जन्मदिन था। इसके लिए सूरज गोसाईंगंज बाजार केक लेने बुधवार रात आठ बजे बाइक से गया था। रेलवे क्रॉसिंग के पास अनिकेश, विनय और रामकुमार ने सूरज पर लकड़ी के पटरे से हमला बोल दिया। आरोपी सूरज को मरणासन्न समझकर भाग गए। पुलिस ने सूरज को गोसाईंगंज सीएचसी ले गई। डॉक्टरों ने उसे पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया। गोसाईंगंज इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.