गंगापार, अप्रैल 3 -- मेजा ऊर्जा निगम के 18 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेजा निगम के मुख्यकार्यकारी अधिकारी जी श्रीनिवास राव ने टीम के साथ केक काट कर स्थापना दिवस मनाते हुए निगम के कुशल संचालन पर सभी को बधाई दी। कहा कि टीम भावना के साथ कार्य करने का परिणाम रहा कि 18 वर्षो के लंबे अन्तराल में मेजा निगम निर्वाध गति से बिजली उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका अदा कर रहा है। निदेशक परियोजनाएं एनटीपीसी व एमयूएनपीएल के अध्यक्ष केएस सुन्दरम ने अपने वर्चुअल संबोधन में संयन्त्र की विद्युत उत्पादन क्षमता व उपलब्धता पर अपना अनुभव सभी के बीच साझा किया। स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिससे गीत संगीत की धूम रही। कार्यक्रम में मुख्यमहाप्रबंधक इंजीनियरिंग पंकज कुमार, महाप्रबंधक अनुरक्षण अशोक कुमार सामल...