धनबाद, अप्रैल 20 -- रवि महतो स्मारक उच्च विद्यालय महुदा के सभागार में रविवार को 2001 बैच के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं ने सिल्वर जुबली मिलन समारोह विद्यालय प्रांगण में मनाया। विद्यालय के संस्थापक सह पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, प्रशासक मधुसूदन महतो, बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार यादव, पूर्व सचिव गजाधर महतो, प्रभारी प्रधानाचार्य धनंजय महतो व युगल किशोर महतो ने इसका उद्घाटन किया। पूर्ववर्ती छात्रों ने केक काटकर अपनी पुरानी यादें ताजा की। सभी ने कहा कि लंबे समय बाद इस तरह एक मंच पर मिलना उनके लिए बेहद यादगार पल है। जलेश्वर महतो ने कहा कि आज यहां 25 वर्षों के बाद आप सभी को एक साथ देखकर मेरा हृदय भर आया है। यह केवल एक संख्या नहीं है, बल्कि एक पूरी पीढ़ी है। यह उन रास्तों, उन क्लास रूम्स और उन शिक्षकों की याद दिलाता है जिन्होंने हमें गढ़ा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.