केक काट कर मनाया गया 13 नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव
इटावा औरैया, जून 1 -- इटावा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सोमवार को जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एडीजे और पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आरती द्विवेदी थी। उन्होने 13 नवजात कन्याओं का जन्मदिन केक काटकर मनाया और धात्री माताओं को विस्तार से सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। एडीजे आरती द्विवेदी ने नवजात कन्याओं को बेबी किट व उनके जन्मप्रमाण पत्र तथा धात्री माताओं सहाना, दीपिका, चांदनी, मनीषा, हिना, रिजवाना, उमा भारती, रेनू, राधा, कमरजहां, लक्ष्मी, नेहा, दीपशिखा को ड्राईफ्रूट किट भेंट की और नवजात कन्याओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये उन्हें शुभ आर्शीवाद प्रदान किया।कार्यक्रम में विनय कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी, डा. अनिल कुमार सीएमएस महिला, डा. प्रभात कुमार,अक्षय वर्मा,अजीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.