केक काटकर महिलाओं ने एकता का लिया संकल्प केक काटकर महिलाओं ने एकता का लिया संकल्प
फतेहपुर, मार्च 8 -- फतेहपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बहुआ ब्लॉक सुजानपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष व प्रधान हेमलता पटेल के नेतृत्व में महिलाएं सचिवालय भवन में एकत्र हुई। महिलाओं ने केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और खुशियों के साथ महिला दिवस मनाया। इस दौरान अध्यक्ष ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए महिला शक्ति और नेतृत्व पर आधारित विचार गोष्ठी की। महिलाओं ने प्रेरक गीतों के माध्यम से महिलाओं को जागरुक किया। साथ ही साहस के प्रति संदेश देते हुए एकता का संकल्प लिया। महिला दिवस को महिलाओं ने धूमधाम के साथ मनाया गया। यहां पर रेखा रानी, उत्तरा सिंह, सुनीता, राजरानी, संगीता, सावित्री, अंजना, रजनी, सुमन, आमना, रजिया, स्नेहा, गीता, प्रिया, संयोगिता, मधु, कोमल सहित तमाम महिला रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.