कन्नौज, अप्रैल 1 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर विशुनगढ़ रोड स्थित लिटिल स्टार गेस्ट हाउस में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष व लखनऊ से विधायक नीरज बोरा का जन्मदिन केक काटकर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि विधायक नीरज बोरा सदैव समाज के प्रति सक्रिय रहते हैं और हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहते हैं। उनके मार्गदर्शन में संगठन पूरे देश में सक्रिय होकर समाज को एकजुट करने का कार्य कर रहा है। समाजसेवी विमलेश गुप्ता ने कहा कि उनका परिवार लंबे समय से सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहा है, और आज उनके जन्मदिन में शामिल होना गौरव की बात है। कार्यक्रम में अंजू गुप्ता, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.