केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्म दिन
हाथरस, जून 19 -- हाथरस, संवाददाता। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नगला भुस के निकट स्थित वृद्धाश्रम में केक काटा गया। इस दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शहर अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने की। संचालन जिला उपाध्यक्ष शशांक पचौरी ने किया। जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी विवेक उपाध्याय ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं एवं वंचित वर्गों की आवाज़ बनकर निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उनका जीवन संविधान, लोकतंत्र एवं सामाजिक न्याय के मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित है। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष संजीव अधिवाल, जिला महासचिव कपिल सिंह, जिला महासचिव कृष्ण, ब्लॉक अध्यक्ष सांतुन सेंगर आदि मौजूद रहे。 यह भी पढ़ें- वृद्धाश्रम में मनाया गया राहुल गांधी का जन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.