बदायूं, जनवरी 13 -- बदायूं। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन उत्साह व उल्लास से मनाया गया। नेकपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों ने केक काटा और खुशियां मनाईं। मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज संगठन आयुष यादव ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पिछले कई वर्षों से भाजपा सरकार द्वारा संविधान को कमजोर करने और बदलने के प्रयासों के खिलाफ देशहित में लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी सौ दिनों में पूरे प्रदेश में तीस से अधिक संविधान संवाद महापंचायते आयोजित की जाएंगी। इस अभियान की शुरुआत 24 जनवरी से सीतापुर जिले से होगी । 22 फरवरी को बदायूं जनपद में संविधान संवाद महापंचायत आयोजित की जाएगी। जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह, नवनीत याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.