बक्सर, जून 11 -- पेज चार के लिए ----- बधाई पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष हमेशा प्रेरणास्रोत धर्मनिरपेक्षता व जनसेवा के मूल्यों को मजबूती से स्थापित किया बक्सर। सामाजिक न्याय के पुरोधा, गरीबों, वंचितों व पिछड़ों की आवाज माने जाने वाले लालू प्रसाद का 79 वां जन्मदिवस गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल के संसदीय कार्यालय में हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केक काट दीर्घायु, स्वस्थ व सुखमय जीवन की कामना की। जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार आजाद ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और जनसेवा के मूल्यों को मजबूती से स्थापित किया है। इस अवसर पर भुनेश्वर यादव, निर्मल कुशवाहा, कृष्ण...