इटावा औरैया, सितम्बर 18 -- इटावा। भाजपा नेता रामशरण गुप्ता के होटल पर केक काटकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। यहां सदर विधायक सरिता भदौरिया ने केक काटा। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने सभी वर्गो के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई हैं। उन्होने कहा कि खास बात यह है कि इन योजनाओं का लाभ भी पात्रों तक पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रुप में जन सेवा के 25 साल पूरे हो गए हैं। इस अवधि में जनकल्याण की अनेक योजनाएं चलाई गई हैं। भाजपा नेता राम शरण गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता के सभी वर्गो का ध्यान रखा है । यह भी पढ़ें- मड़वा धाम में जलाया आशीर्वाद का दीया' सेवा के 25 वर्ष का दिया संदेश जनकल्याण के यह कार्य अभी भी जारी हैं...