केक काटकर धूमधाम से मनाया मीना का जन्मदिन
हमीरपुर, सितम्बर 24 -- कुरारा, संवाददाता। विकासक्षेत्र के हरौलीपुर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मीना का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया।प्रभारी प्रधानाध्यापक रणविजय सिंह ने बताया कि यूनिसेफ के सहयोग से सृजित मीना एक लोक प्रिय कार्टून चरित्र है। जिसका जन्मदिन प्रतिवर्ष 24 सितंबर को मनाया जाता है।मीना मंच के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता व शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाती है। मीना मंच का मुख्य उद्देश्य बालिका शिक्षा के तहत सभी लड़कियों को स्कूल से जोड़ना और उनकी पढ़ाई जारी रखने में मदद करना। अपनी बात आत्मविश्वास के साथ खुलकर कहने की क्षमता विकसित करना लड़कियों को कुशल नेतृत्व व निर्णय लेने योग्य बनाना, बाल विवाह, दहेज व लिंग भेद जैसी कुरीतियों के खिलाफ समझ विकसित करना। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: गुड टच-बैड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.