बिजनौर, दिसम्बर 28 -- ब्लॉक तिराहे पर स्थित रालोद कार्यालय पर केंद्रीय मंत्री व रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का जन्मदिन मनाया गया। शनिवार को ब्लॉक तिराहे पर स्थित रालोद कार्यालय पर रालोद के क्षेत्रीय महासचिव चौधरी अजयवीर सिंह के सयोंजन में केक काटकर रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का जन्मदिन मनाया। चौधरी अजयवीर सिंह ने जयंत चौधरी के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की तरह किसानों के लिये समर्पित भाव से कम कर रहे है। उनके मार्गनिर्देशन में रालोद को लगातार मजबूती मिल रही है। उपस्थित कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को केक खिला कर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर सरदार रवेन्दर सिंह, मुकुल गुप्ता, मुकेश जोशी, संदीप जोशी, अर्पित त्यागी, बागेश चौधरी, वंश चौधरी व हर्षित चौधरी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.