पाकुड़, अप्रैल 14 -- हिरणपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अंबेडकर क्लब द्वारा पुराना प्रखंड परिसर स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर बीडीओ टूडू दिलीप, सीओ मनोज कुमार के अलावा विकास रविदास, दीपक साहा, राधेश्याम रविदास, जयंत मंडल, करमचंद रविदास, उज्ज्वल रविदास, आशीष सेन सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अगरबत्ती दिखाकर बाबा साहेब को नमन किया और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही सभी ने मिलकर केक काटकर जयंती को उत्साहपूर्वक मनाया। वहीं दूसरी ओर अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय में भी अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। यह भी पढ़ें- साहिबगंज कॉलेज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनी इस अवसर पर शिक्षकों एवं बच्चों ने अं...