बिजनौर, जनवरी 5 -- डीएम के ओएसडी केके सिंह की माता कृष्णा देवी 87 वर्ष का रविवार को निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार गंगा बैराज पर किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद बिजनौर ने रविवार को शोक सभा का आयोजन किया। शोक सभा में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने शांति नगर बिजनौर निवासी कृष्ण कुमार सिंह की माता कृष्णा देवी 87 वर्ष के आकस्मिक निधन पर शोक जताया। राकेश शर्मा ने कृष्णा देवी की आत्मा को शांति तथा उनके परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से 2 मिनट मौन रखकर प्रार्थना की। इस अवसर पर मिनिस्टीरियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिला मंत्री सुधांशु शर्मा ,उमेश कुमार ,अनिल कुमार शर्मा ,मनोज कुमार ,योगेश कुमार ,संजय कुमार ,अमित कुमार शर्मा ,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.